उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ को हेलीकॉप्टर सैर का सम्मान,एसआईआर अभियान में बढ़े दबाव के बीच मनोबल बढ़ाने को नई पुरस्कार योजना

BLOs honored with helicopter rides for outstanding work; new reward scheme to boost morale amid increased pressure in SIR campaign

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रोत्साहित करने हेतु एक अभिनव पुरस्कार योजना की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर की सैर कर सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में बीएलओ सुपरवाइजर स्नेहलता पटेल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा के माध्यम से जबलपुर से कान्हा और बांधवगढ़ की हवाई यात्रा कराई गई। उन्होंने जिले के सभी मतदान केंद्रों के 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन कर एक मिसाल कायम की है। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार और मानसिक दबाव के बीच यह पहल उनके मनोबल को बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि ऐसे प्रेरणादायक प्रयासों को पहचान कर अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया जाए।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button