Jabalpur today news:युवक को हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर एक लाख की मांग

रिपोर्ट पर युवती और दो युवक गिरफ्तार, मामले में संलिप्त दो आरक्षक लाइन अटैच

जबलपुर के लार्डगंज थानांतर्गत यादव कालोनी के शताब्दीपुरम में हनी ट्रैप का मामला प्रकाश में आया है।जहाँ एक युवक को इंस्ट्राग्राम में दोस्ती कर युवती ने हनी ट्रैप के जाल में फंसाया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक लाख रु की मांग कर ब्लैकमेल किया जाने लगा वही इस हनी ट्रैप के मामले में यादव कालोनी के दो पुलिस आरक्षकों की भी संलिप्तता पाई गई।सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया पीड़ित युवक की शिकायत पर लार्डगंज थाना पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवती रागिनी शर्मा और उसके साथी दो आरोपी विवेक तिवारी और साहिल बर्मन को रविवार दोपहर 1 बजे के करीब गिरफ्तार किया गया।जहाँ पुलिस ने आरोपीया रागनी शर्मा और अन्य दोनो आरोपियों को मोबाइल जब्त किए है।वही इस पूरे मामले में यादव कालोनी पुलिस चौकी के दो आरक्षकों की भी संलिप्तता की बात सामने आई है जो हनी ट्रैप के इस मामले में आरोपियो का साथ दे रहे थे।जिसपर पुलिस अधीक्षक ने दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच किया है।वही आरोपियो से सघन पूछताछ की जा रही है।साथ ही पूछताछ में जानकारी जुटाई जा रही है की पूर्व में भी इन आरोपियों के द्वारा किन किन लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर रकम ऐंठी गई है।

जबलपूर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button