Jabalpur news:खाली प्लॉट पर गाड़ी रखने के विवाद में पिता-पुत्री पर चाकू से हमला, बुजुर्ग की हालत गंभीर
Jabalpur today news:कोतवाली के सरस्वती कालोनी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर:कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती कॉलोनी में खाली प्लॉट पर गाड़ी खड़ी करने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक ने विवाद के बाद पिता और पुत्री पर चाकू से हमला कर दिया।यह घटना आज दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह गाड़ी अलग हटाने को लेकर बुजुर्ग खाली प्लॉट पर बात करने गए थे। इसी दौरान, मोहित पटेल नामक युवक बुलेट मोटरसाइकिल से मौके पर पहुँचा।बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मोहित पटेल पटेल ने आवेश में आकर बुजुर्ग के पेट में चाकू से वार कर दिया। जब उनकी पुत्री उन्हें बचाने आई, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया।
सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 307 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू जब्त कर कार्रवाई की गई।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



