Jabalpur news:दो वर्षों तक शारीरिक संबंध के बाद शादी से इनकार, डॉक्टर के खिलाफ FIR
पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर की तलाश शुरू की

जबलपुर के गढ़ा थाना में एक पीड़ित महिला ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पूर्व चिकित्सक डॉ प्रफुल्ल भदोरिया के ऊपर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी चिकित्सक द्वारा 2023 से 2025 तक लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी के लिए मना कर रहा है। सीएसपी आशीष जैन ने बताया के अनुसार पीड़िता मंडला जिले की रहने वाली है जो 2009 में अपने पति के उपचार के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल पहुंची थी जहां पर उसकी मुलाकात आरोपी डॉक्टर से हुई थी इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बड़ी और 2023 से लेकर 2025 तक लगातार दोनों संपर्क में रहे। वर्तमान में वीरता के शादी के आग्रह को ठुकराते हुए आरोपी चिकित्सक मध्य प्रदेश के बाहर कहीं चिकित्सा की सेवाएं प्रदान कर रहे हैं बैरल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी डॉक्टर की खोज भी शुरू कर दी है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



