Azamgarh news :थाना अतरौलिया ने चलाया साइबर जागरूकता कार्यक्रम
थाना अतरौलिया ने चलाया साइबर जागरूकता कार्यक्रम

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना अतरौलिया, जनपद आज़मगढ़ द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत आज ग्राम गोईजी स्थित रामअवतार इंटर कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बताई गई बातें:
1. ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय
2. पासवर्ड सुरक्षा एवं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन
3. सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग
4. फिशिंग, स्मिशिंग व अन्य साइबर हमलों की पहचान
5. डेटा गोपनीयता एवं डिजिटल फुटप्रिंट का महत्व
कार्यक्रम के दौरान साइबर टीम ने वास्तविक मामलों के उदाहरण प्रस्तुत किए और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के व्यावहारिक उपाय समझाए। छात्र–छात्राओं द्वारा साइबर जागरूकता पर नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
सत्र के अंत में प्रश्न–उत्तर चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों की जिज्ञासाएँ दूर की गईं।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि साइबर सुरक्षा आज के समय की आवश्यकता है और इस प्रकार के कार्यक्रम डिजिटल रूप से सुरक्षित समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
थाना अतरौलिया पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे
उ0नि0 अभिषेक यादव (साइबर प्रभारी) का0 कौशिक वर्मा (साइबर सदस्य) म0का0 प्रियंका (साइबर सदस्य)



