Azamgarh news :जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार – घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार – घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बरदह थाना अंतर्गत ग्राम चकचोर्रा निवासी शेखर बिन्द एवं उसके साथी अमरचन्द राजभर पर गाँव के ही विपक्षियों—रवि, विशाल, संदीप व सचिन राजभर—द्वारा लाठी-डण्डों से प्राणघातक हमला किया गया।
इस संबंध में वादी अच्छेलाल बिन्द की तहरीर पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 379/25 धारा 115(2), 109, 110 बीएनएस दर्ज किया गया।आज
दिनांक 03.12.2025 को उ0नि0 मनीष सिंह मय टीम मुखबिर सूचना के आधार पर कोदहरा–बर्रा मार्ग पर पहुँचे, जहाँ तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। उनकी पहचान क्रमशः—1. सचिन राजभर, 2. संदीप राजभर, 3. रवि राजभर के रूप में हुई, जो भागने का प्रयास कर रहे थे। पूछताछ में अभियुक्तगण ने पुरानी रंजिश में किए गए हमले की कबूलियत की।
अभियुक्तों की निशानदेही पर कुर्थुवा नहर के पास से घटना में प्रयुक्त डण्डे भी बरामद किए गए।



