आजमगढ़ टोल प्लाज़ा पर कथित गुंडई का मामला संसद में गूँजा,सपा सांसद ने जताई कड़ी नाराज़गी,देखें वीडियो
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद में उठाया आज़मगढ़ टोल प्लाज़ा की अव्यवस्था का मुद्दा

धर्मेंद्र यादव बोले-टोल कर्मियों की मनमानी से जनता परेशान, कार्रवाई ज़रूरी
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज़मगढ़ टोल प्लाज़ा पर टोल कर्मियों द्वारा की जा रही कथित गुंडई और अव्यवस्थित संचालन का मुद्दा गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि टोल प्लाज़ा पर उत्पन्न अराजक स्थिति से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।



