Azamgarh News: पूर्व चेयरमैन सहित दो सगे भाइयों पर दुष्कर्म का मुकदमा, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

पटवध आजमगढ़

आज़मगढ़ जनपद के जीयनपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर यादव और उसके छोटे भाई कृपाशंकर यादव के खिलाफ शहर कोतवाली में दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित युवती ने 28 नवंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर दोनों भाइयों पर शादी का झांसा, ब्लैकमेलिंग, नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने जांच के बाद 2 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की। पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात मार्च 2021 में कृपाशंकर यादव (निवासी हसनपट्टी, थाना जीयनपुर) से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और फरवरी 2024 में कृपाशंकर ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया।
पीड़िता का आरोप है कि 30 अगस्त 2024 को कृपाशंकर उसे आजमगढ़ रोडवेज के पास यशोदा लॉज ले गया और शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
इस दौरान उसने फोटो और वीडियो बनाए और बाद में इन्हीं के सहारे युवती को ब्लैकमेल कर लीव-इन में रहने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के अनुसार जब कृपाशंकर के बड़े भाई हरिशंकर यादव, जो जीयनपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं, को इस संबंध की जानकारी हुई, तो उसने भी युवती को फोन करके बुलाया।
आरोप है कि वह अपनी गाड़ी से युवती को लक्ष्मीरामपुर स्थित अपने घर ले गया और वहाँ चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया।
होश आने पर पीड़िता को घर छोड़ दिया गया। पीड़िता ने बताया कि जून 2025 से कृपाशंकर ने उससे बात करना बंद कर दिया और शादी की बात उठाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
इससे उसे स्पष्ट हुआ कि दोनों भाइयों की मिलीभगत पहले से थी और मकसद केवल शारीरिक शोषण करना था।
पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पूरा प्रकरण बताया और सुरक्षा व न्याय की मांग की।पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के बाद शहर कोतवाली में दोनों भाइयों पर दुष्कर्म, धमकी, ब्लैकमेलिंग और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button