Jabalpur news:सेंट्रल जीएसटी विभाग की चार ठिकानों पर बड़ी छापामार कार्रवाई
Jabalpur,Central GST department conducts major raids on four locations

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट
जबलपुर में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्हारे के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापे मारकर करोड़ों की GST चोरी का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में कई प्रतिष्ठानों पर बिना बिल के व्यापार, फर्जी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत लाभ लेने के प्रमाण मिले हैं।
छापे जिन स्थानों पर पड़े
• खंडेलवाल ट्रेडर्स, बलदेव बाग,कॉपर वायर व्यापारी के यहां छापे में बड़ी मात्रा में अपंजीकृत और अघोषित कॉपर वायर बरामद।
• कचनार क्लब एंड रिज़ॉर्ट, विजय नगर, रिकॉर्ड में भारी अनियमितताएं मिलने के बाद मोटे पैमाने पर कर चोरी की आशंका।
• आरांश एग्रोटेक, बलदेवबाग,यहां बिना वास्तविक माल आपूर्ति के ही फर्जी बिलों के द्वारा ITC का लाभ लेने का खुलासा।
• कुनाल इंडस्ट्रीज, पांढुर्णा, बिक्री-खरीद दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और प्रोडक्शन से जुड़े रिकॉर्ड की विस्तृत जांच जारी।
विभाग की टीम ने सभी ठिकानों से आवश्यक दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि माल के आयात-निर्यात के बिना ही बड़े पैमाने पर फर्जी बिलिंग कर टैक्स लाभ लिया जा रहा था।पूरी कार्रवाई के बाद जीएसटी विभाग अब सभी प्राप्त दस्तावेजों का बारीकी से विश्लेषण कर आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।



