Azamgarh News: चांदपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किए 40 लोगों के सैंपल, सभी रिपोर्ट नेगेटिव

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के सीएचसी बिलरियागंज अंतर्गत आने वाले ग्राम चांदपुर में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर जांच अभियान चलाया गया। गांव में कुल 105 लोगों की जांच का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष टीम ने 40 लोगों का परीक्षण किया। राहत की बात यह रही कि सभी 40 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग की इस टीम ने ग्रामीणों को फाइलेरिया से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी और दवाई का सेवन नियमित रूप से करने की अपील की। टीम द्वारा यह भी बताया गया कि समय से दवा लेने और मच्छरों से बचाव करने पर इस बीमारी को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।
जांच टीम में लैब टेक्नीशियन शैलेश यादव, बेसिक हेल्थ वर्कर गौरव यादव, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अरुण सिंह, लैब असिस्टेंट चंद्रभान मौर्य, एएनएम अनिता राय, आशा बहु सुनीता पांडे तथा संगिनी प्रियंका गौड़ मौजूद रहीं। टीम ने गांव के लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि फाइलेरिया एक दीर्घकालिक बीमारी है, लेकिन शुरुआती चरण में पहचान होने पर इसका उपचार संभव है।ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना की और आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।



