Azamgarh News: अंतरजनपदीय टप्पेबाज गैंग पर फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 शातिर गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के थाना फूलपुर पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय टप्पेबाज/ठग गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लगभग 4 लाख रुपये के आभूषण, ₹2.90 लाख नकद, एक अवैध तमंचा, कारतूस, तीन कारें और चार मोबाइल बरामद किए गए। 20 नवंबर 2025 को कस्बा फूलपुर में झाड़ फूंक के बहाने वृद्ध महिला से गहने व नकदी ठगने की घटना हुई थी। इस संबंध में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान गिरोह की पहचान हुई। आरोपियों का दूसरे जिलों आजमगढ़, बलिया, मऊ आदि में भी ठगी का इतिहास पाया गया। 6 दिसंबर की सुबह खानजहांपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिलारमऊ–चिरैया मोड़ पर घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने आजमगढ़ सहित कई जिलों में घटनाएं करने की बात स्वीकार की। असगर अली, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद सलीम उर्फ बब्लू और रुकसाना, सभी निवासी पटेल नगर/कुंदनगंज, थाना बछरावा, रायबरेली। पुलिस ने बताया कि गैंग महिलाओं को झांसे में लेने के लिए अलग-अलग भूमिकाएँ निभाता था और वारदातों में वाहनों को बदल-बदलकर इस्तेमाल करता था। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button