Azamgarh news :हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मेहनगर थाना अंतर्गत ग्राम पिलखुवा निवासी रामपति राम पुत्र स्व० नोहर राम द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि उसी दिन सुबह 08:00 बजे गोबर पाथने से मना करने की बात को लेकर विपक्षी सुनील राम एवं अन्य 04 व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए मौके पर पहुँचे तथा जान से मारने की नीयत से टांगी (कुल्हाड़ी) से वादी पर प्रहार कर मारपीट की।
बीच-बचाव करने आई वादी की पोती करीना, करिश्मा तथा बहू निशा को भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 519/2025, धारा 109/115(2)/352/351(3) BNS पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम रो0आम/तारीखी इमरोजा से तलाश वांछित में रवाना थी कि इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर—सुनील राम पुत्र लोरिक राम, निवासी पिलखुआ थाना मेहनगर, आजमगढ़ व एक बाल अपचारी, निवासी पिलखुआ थाना मेहनगर, आजमगढ़ को पिलखुआ नहर के पास समय लगभग 13:50 बजे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त एवं बाल अपचारी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button