Azamgarh news :मुखबिर की सूचना पर थाना सिधारी पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ 01 को किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर थाना सिधारी पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ 01 को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी राकेश कुमार के निर्देशन में उ0नि0 मो0 जावेद सिद्दीकी मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.12.2025 को एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 05.12.2025 को उ0नि0 मो0 जावेद सिद्दीकी मय हमराहियान के थाना क्षेत्र में देखभाल–गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मोहम्मदुल्ला हाईवे के किनारे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त— अवधेश कुमार पुत्र स्व0 घुरहूराम, निवासी कांशीराम आवास जाफरपुर थाना सिधारी, आजमगढ़ स्थायी पता – फत्तेपुर चांदपट्टी थाना रौनापार, आजमगढ़ उम्र – 35 वर्ष को समय 21:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया।



