Azamgarh news :RTC पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों हेतु मेडिको–लीगल प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

RTC पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों हेतु मेडिको–लीगल प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 06.12.2025 को RTC पुलिस लाइन, आजमगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के लिए विशेष मेडिको–लीगल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में PGI आजमगढ़ की मेडिको–लीगल विभाग की HOD डॉ0 (श्रीमती) इशरत फ़ातिमा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई—
हत्या से संबंधित तथ्यों की पहचान
हैंगिंग (फांसी) से मृत्यु की प्रारंभिक जाँच
डेड बॉडी निरीक्षण की विधि
रेप व यौन अपराधों से जुड़े मेडिको–लीगल बिंदु
पानी में डूबने से मृत्यु के संकेत
जहर सेवन से मृत्यु के लक्षण
पोस्टमार्टम प्रक्रिया आग से जलने के मामलों की पहचान एवं साक्ष्य संरक्षण
डॉ0 इशरत फ़ातिमा द्वारा व्यवहारिक उदाहरणों एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण के माध्यम से रिक्रूट आरक्षियों को आवश्यक तकनीकी एवं मेडिको–लीगल ज्ञान उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण
अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री मधुवन कुमार सिंह
क्षेत्राधिकारी नगर, श्री शुभम तोदी
प्रतिसार निरीक्षक, जनपद आजमगढ़
RTC प्रभारी, आजमगढ़
अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न मेडिको–लीगल प्रक्रियाओं की महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button