Jabalpur news:सालों से बिजली खम्बों, लाइनों, ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से … आज मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र आग ढेर पर है
Due to lack of maintenance of electricity poles, lines, transformers for years... today the Muslim dominated area is in a state of flames.

जबलपुर _ पूर्व पार्षद ताहिर अली ने बताया कि गाजी नगर में आज साम 6 बजे मंगन होटल के पास अचानक ट्रांसफार्मर धू धू कर जल रहा है यह ट्रांसफार्मर कोई हादसा नहीं है बिजली विभाग की सालों की लापरवाही का नतीजा है।
स्मार्ट मीटर लगवाने के नाम पर बिजली विभाग के पास सैंकड़ों कर्मचारी हैं।
.. लेकिन बिजली की लाइनें ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस करने की जब बात आती है तो बिजली विभाग संसाधन की कमी का बहाना बनाकर लोगों को मरने के लिए छोड़ देता है।
गाजी नगर क्षेत्र गरीब होने की वजह से बिजली विभाग की बदतरीन लापरवाही का शिकार है।
गाजी नगर की लाइनों का मेंटेनेंस हो ट्रांसफार्मर दुरुस्त किए जाएं।
एमपीईबी प्रशासन को चेतावनी दी गई अगर जल्द बस्तियों की लाइट ट्रांसफार्मर का मेंटनेंस नहीं किया गया तो इसके लिए मेरे द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



