Jabalpur news:दत्त टाउनशिप में सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और 80 हजार नगदी चुराने वाले 5 नकबजन गिरफ्तार

Five burglars arrested for breaking into a vacant house in Dutt Township and stealing jewellery and Rs 80,000 cash

गोरबजार थानांतर्गत तिलहरी दत्त टाउनशिप में हेमंत कुमार के सूने मकान का ताला तोड़कर मकान में रखी 400 ग्राम वज़नी चांदी की मूर्ति,चांदी के जेवर और 80 हजार रु नगदी चुराने वाले 5 नकबजन श्री ठाकुर,सूरज,राहुल,शिवम सोनी और नवीन को सघन पतासाजी करते हुए भोपाल से गिरफ्तार किया गया है।जिनके कब्जे से नगदी 62 हजार रु,चांदी की मूर्ति और चांदी के जेवर बरामद किए गए है।पुलिस इस शनिवार सुबह 8 बजे बताया की दत्तटाउन शिप में रहने वाले हेमंत कुमार बाहर गए हुए थे।मकान में ताला लगा हुआ था।उनके भाई रत्न श्रीवास्तव बाजू में रहते थे।31 तारीख को जब वह अपने भाई का मकान देखने गए तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर समान बिखरा हुआ था।जिसकी रिपोर्ट उन्होंने थाने में दर्ज करवाई थी।वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम गठित कर 5 नकबजन जो भोपाल के रहने वाले है उन्हें घेराबंदी कर भोपाल से गिरफ्तार किया गया है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button