Azamgarh news:आलिया पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित,ऑपरेशन सिंदूर रहा लोगों का आकर्षण केंद्र
Alia Public School organised its annual function; Operation Sindoor was the centre of attraction.

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल
महराजगंज (आजमगढ़)रविवार को आलिया पब्लिक स्कूल बिलरियागंज के प्रांगण में वार्षिकोत्सव ‘आगाज’ धूमधाम से मनाया गया । जिसमें बच्चों के द्वारा अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अब्दुल्ला फारूक ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वागत गीत से हुआ। नर्सरी के बच्चों द्वारा जंक फूड जो बच्चों का पसंदीदा आहार है उसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव को दिखाने का प्रयास किया गया, साथ ही दूसरा कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक में तंबाकू समाज को किस प्रकार प्रभावित कर रहा है ,को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। कक्षा 09 के बच्चों के द्वारा गणित के शिक्षक हामीद के मार्ग-दर्शन में ऑपरेशन सिंदूर का मंचन किया गया जिसमें भारत की बढ़ती तकनीकी निर्भरता और संभावित युद्ध के उभरते स्वरूप के प्रति संयोजित सैन्य प्रक्रिया के रूप में दिखाया गया। जिसका उद्देश्य सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियों को ध्वस्त करना है साथ ही हमारे समाज की सबसे बड़ी समस्या बाल श्रम पर एक विशेष नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जिसमें यह दिखाया गया कि समाज के कुछ बच्चे जो अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बाल श्रम करने को मजबूर है, जब उनके हाथों में किताबें और कलम होनी चाहिए तब उनके हाथों में काम करने के औजार और परिवार का बोझ उठाने की ज़िम्मेदारी है ,आखिर यह जिम्मेदारी किसकी है। उन बेवस माता-पिता की , सरकार की या उस समाज की जिस समाज से यह बच्चे निकल कर मजदूरी करने जाते हैं। इसका जिम्मेदार किसे माना जाए? यह सवाल दर्शकों को भाव -विभोर कर दिया। बच्चों के द्वारा बनाया गया पिरामिड दर्शकों एवं अभिभावकों के आकर्षण का केंद्र रहा।अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉक्टर अब्दुल्ला ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं की मानसिक और सामाजिक विकास में सहायक होते हैं उन्होंने इस कार्यक्रम को कला प्रदर्शन एवं अपने विचार व्यक्त करने का महत्वपूर्ण मंच बताया जो उनके भविष्य को संवारने का अवसर प्रदान करता है। अंत में विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सोहैब अहमद एवं प्रधानाचार्य नौशाबा मुनव्वर ने छात्र -छात्राओं , अभिभावकों एवं शिक्षकों का इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और समग्र विकास को बढ़ावा देता है, साथ ही एक आदर्श समाज के निर्माण के लिए भी आवश्यक है, इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु आलिया पब्लिक स्कूल वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मना रहा है।
इस अवसर पर माज़ अहमद, ओबैद अहमद ,डॉक्टर रमन ,असद खान ,सुफियान अहमद , अबू शहमा, नोमान अहमद, शिव गोविंद सिंह आदि थे ।



