Azamgarh news :लगभग 30 लाख रुपए कीमत की 138 एण्ड्रायड मोबाइल फोन किया बरामद; वर्ष 2024 से अब तक कुल 2583 (वर्ष 2025 में अब तक कुल 1332) एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 06 करोड़ 41 लाख रूपये) बरामद कर स्वामियों को किये जा चुके है सुपुर्द।
लगभग 30 लाख रुपए कीमत की 138 एण्ड्रायड मोबाइल फोन किया बरामद; वर्ष 2024 से अब तक कुल 2583 (वर्ष 2025 में अब तक कुल 1332) एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 06 करोड़ 41 लाख रूपये) बरामद कर स्वामियों को किये जा चुके है सुपुर्द।

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
डॉ अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था।
जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है।
माह नवम्बर 2025 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 138 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 30 लाख रूपये) को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं ।
आज दिनांक- 07.12.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैं।
इस तरह विगत 21 माह में कुल 2583 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 06 करोड़ 41 लाख रूपये)को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।



