Azamgarh news :93 लिस्टेड हिस्ट्रीशीटरों को तलब कर अपराध न करने की शपथ दिलाई गई
93 लिस्टेड हिस्ट्रीशीटरों को तलब कर अपराध न करने की शपथ दिलाई गई

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 07.12.2025 को थाना क्षेत्र बरदह के अंतर्गत लिस्टेड 93 हिस्ट्रीशीटरों को थाने पर तलब किया गया। सभी को भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराध न करने तथा वर्तमान में अपना आचरण सही रखने की शपथ दिलाई गई।
आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि वे अपने गाँव एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की गलत या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएँ। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि भविष्य में यदि वे किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
समापन के दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों को अपराध न करने की शपथ दिलाई गई तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प कराया गया।



