Azamgarh news :03 हार्स पावर विधुत मोटर के साथ 04 गिरफ्तार
03 हार्स पावर विधुत मोटर के साथ 04 गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र श्री सूर्य नारायण यादव, निवासी ग्राम हमीरपुर, थाना पवई, आज़मगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 05.12.2025 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा उनके ट्यूबवेल से 3 हार्स पावर किर्लोस्कर विद्युत मोटर चोरी कर ली गई। इस संबंध में मु0अ0सं0 327/25, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 06/07.12.2025 को चौकी प्रभारी उ0नि0 लालबहादुर बिन्द मय टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अलीनगर मोड़ से समय 00:30 बजे निम्न अभियुक्तगण को चोरी की मोटर सहित गिरफ्तार किया गया—
1. सचिन कुमार पुत्र श्यामबहादुर, निवासी भेलारा (भिउरा), थाना अखण्डनगर, जनपद सुल्तानपुर
2. अंशुल पाण्डेय पुत्र संजय कुमार पाण्डेय, निवासी पतारखास, थाना अखण्डनगर, जनपद सुल्तानपुर
3. अवनीश राजभर उर्फ मुन्ना पुत्र सदन राजभर, निवासी कादीपुर, थाना पवई, जनपद आज़मगढ़
4. राजन कुमार पुत्र धनश्याम कुमार, निवासी भेलारा, थाना अखण्डनगर, जनपद सुल्तानपुर
बरामद सामान :
एक अदद चोरी की विद्युत मोटर (3 HP किर्लोस्कर) — मु0अ0सं0 327/25 से सम्बन्धित
₹ 3300/- — मु0अ0सं0 296/25 से सम्बन्धित चोरी गये सामान की बिक्री का
₹ 2100/- — मु0अ0सं0 203/25 से सम्बन्धित चोरी गये सामान की बिक्री का
बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।



