Azamgarh news :किशोरी को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रौनापार पर एक नाबालिग लड़की को बहला–फुसलाकर ले जाए जाने के संबंध में मु0अ0सं0 400/25, धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 05.12.2025 को पीड़िता को बरामद किया गया। उसके बयान धारा 180 बीएनएसएस एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की वृद्धि की गई तथा अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तार अभियुक्त :
1-मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद अहमद हुसैन, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी शुक्लागंज, थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रौनापार के निर्देशन में उ0नि0 शिवम मिश्र मय हमराह द्वारा आज दिनांक 07.12.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त को करखिया मोड़ से समय लगभग 11:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button