Azamgarh news:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम निर्धारित

The program of Sampoorna Samadhan Diwas was scheduled under the chairmanship of the District Magistrate.

आजमगढ़ 08 दिसम्बर– जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि शासन द्वारा माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गये है। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन अर्थात प्रथम व तृतीय शनिवार को यदि सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो उक्त तिथि का सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जायेगा, जिससे जन समस्याओं के निस्तारण में कोई बाधा न उत्पन्न हो सके।उक्त के क्रम में जनपद के समस्त तहसीलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने हेतु चक्रानुक्रम कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके अन्तर्गत दिनांक 03 जनवरी 2026 को तहसील फूलपुर, 17 जनवरी को निजामाबाद, 07 फरवरी को सदर, 21 फरवरी को मार्टिनगंज, 07 मार्च को बूढ़नपुर, 21 मार्च को मेंहनगर, 04 अप्रैल को सगड़ी, 18 अप्रैल को लालगंज, 02 मई को फूलपुर, 16 मई को निजामाबाद, 06 जून को सदर एवं 20 जून 2025 को तहसील मार्टिनगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन दिनांक 03 जनवरी 2025 को तहसील कलेक्ट्रेट, मेंहनगर एवं सदर में क्रमशः, 17 जनवरी को बूढ़नपुर, सगड़ी एवं कलेक्ट्रेट में क्रमशः, 07 फरवरी को फूलपुर, कलेक्ट्रेट एवं मार्टिनगंज में क्रमशः, 21 फरवरी को कलेक्ट्रेट, सदर एवं निजामाबाद में क्रमशः, 07 मार्च को सदर, मार्टीनगंज एवं कलेक्ट्रेट में क्रमशः, 21 मार्च को मार्टीनगंज, कलेक्ट्रेट एवं फूलपुर में क्रमशः, 04 अप्रैल को कलेक्टेªट, निजामाबाद एवं बूढ़नपुर में क्रमशः, 18 अप्रैल को लालगंज, बूढ़नपुर एवं कलेक्ट्रेट मे क्रमशः, 02 मई को सगड़ी, कलेक्ट्रेट एवं लालगंज में क्रमशः, 16 मई को कलेक्ट्रेट, लालगंज एवं सगड़ी में क्रमशः, 06 जून को को मेंहनगर, फूलपुर एवं कलेक्ट्रेट में क्रमशः, 20 जून 2025 को निजामाबाद, कलेक्ट्रेट एवं मेंहनगर में क्रमशः आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button