आजमगढ़ में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्वावलंबन कैंप का सफल आयोजन

जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा कानूनों पर दी गई विस्तृत जानकारी

आजमगढ़ 08 दिसम्बर– निदेशालय महिला कल्याण के आदेश के अनुपालन में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय आजमगढ़ के स्तर से आज मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत स्वालंबन कैम्प तथा बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सठियांव, आजमगढ़ में जागरूकता कार्यकम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बाल विवाह उन्मूलन तथा सामाजिक जागरूकता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की। बच्चों ने शपथ भी लिया कि वे न तो स्वयं बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आस-पास समाज में कहीं भी होने देंगे।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 181 महिला हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बालक एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित प्रमुख कानूनों घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं मानव तस्करी निरोधक कानून तथा दहेज निषेध अधिनियम के प्रति भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन से जिला समन्वयक श्रीमती प्रीति उपाध्याय एवं जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती अन्नू सिंह एवं वार्डन अर्चना मिश्रा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button