Azamgarh News: मासूम यादव (14) बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा हड़कंप

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के थाना बिलरियागंज क्षेत्र के ग्राम बसिला निवासीनी मासूम यादव (14 वर्ष) पुत्र अखिलेश यादव सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी। मासूम यादव मांचंद्रज्योति इंटर कॉलेज में नव की छात्रा है और वह साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे आजमपुर पुलिया के पास जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मासूम को तत्काल उपचार के लिए परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। गांव वालों के अनुसार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ गया है, जिससे सड़क हादसे आम हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button