Jabalpur Murder:शव रख कर चक्का जाम,हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Road blockade by placing the dead body, demand for arrest of the murder accused

जबलपुर मध्यप्रदेश
जबलपुर के बलदेवबाग चौराहे अंकित ठाकुर नामक व्यक्ति की हत्या के विरोध में उसके परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव रख कर प्रदर्शन किया, जिसमें शव को मुख्य मार्ग पर रखकर चक्काजाम किया गया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई; पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। आपको बता दे घटना सोमवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के चेरीताल में पुरानी रंजिश के चलते अंकित ठाकुर के साथ बदमाशों ने मारपीट की गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई। वही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए बलदेवबाग में प्रदर्शन किया । मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया, जिसके बाद धरना खत्म हुआ।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



