जबलपुर की फर्जी फायर एनओसी पर सपा का हमला, सभी बिल्डिंगों की जांच की मांग
आगजनी की बढ़ती घटनाओं पर सपा का आक्रोश, फायर एनओसी जांच की उठाई मांग

जबलपुर जिले में आए दिन हो रही आगजनी की घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने नगर निगम का घेराव किया और अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया इस दौरान अनोखे तरीके से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में आई ड्रॉप लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे तथा दमकल विभाग और फायर सेफ्टी प्रदान करने वाले अधिकारियों को आई ड्रॉप देकर सांकेतिक रूप पर शहर में हो रहे भ्रष्ट फायर एनओसी के धंधे को ना देख पाने की बात कही। प्रदर्शन करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निगम के भ्रष्ट अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जबलपुर शहर में धड़ल्ले से पैसे लेकर फर्जी फायर एनओसी बांटने का काम किया जा रहा है बड़े-बड़े अस्पतालों बिल्डरों सभी को बिना किसी प्रयास के पैसे लेकर फायर एनओसी दे दी जा रही है और जब कभी भी यह बिल्डिंग है दुर्घटना का शिकार होती है तो उसका कामयाजा निर्दोष और आमजन को भोगना पड़ता है उन्होंने मांग की है कि जबलपुर शहर की तमाम बिल्डिंगों की फायर एनओसी चेक की जाए और उसके सेफ्टी के संसाधनों का अवलोकन किया जाए जिससे न केवल फर्जी फायर सेफ्टी देने वालों की पोल खुलेगी बल्कि व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



