दुर्घटना की गंभीरता पर सीएमओ अस्पताल पहुँचे,उपचार व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

दुर्घटना की गंभीरता पर सीएमओ अस्पताल पहुँचे,उपचार व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

आजमगढ़ जनपद में आज सुबह गोविंद साहब का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरी पिकअप वाहन के भीषण सड़क हादसे में कुल 30 यात्री घायल हुए। इनमें से 16 घायलों को सौ शैय्या अतरौलिया चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के उपरांत मंडलीय जिला अस्पताल, आज़मगढ़ रेफर किया गया। शेष 14 घायलों का उपचार सौ शैय्या अस्पताल, अतरौलिया में ही जारी है। मंडलीय जिला अस्पताल भेजे गए मरीजों में से एक गंभीर पुरुष मरीज किन्नू, जिसे सिर पर गंभीर चोट (हेड इंजरी) थी, को स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मेडिकल कॉलेज, चक्रपानपुर रेफर किया गया अन्य सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी, आज़मगढ़ के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक छोड़कर तुरंत जिला अस्पताल पहुँचकर उपचार व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
सीएमओ ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सभी घायलों का समुचित उपचार बिना किसी विलंब के प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने विशेष रूप से गंभीर मरीज किन्नू के केस की विस्तृत समीक्षा करते हुए उसे तुरंत उच्चतर केंद्र रेफर करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यक उन्नत चिकित्सकीय सुविधाएं समय से उपलब्ध हो सकें। इस दौरान एडिशनल सीएमओ डाॅ. उमाशरण पांडेय भी उपस्थित रहे और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार प्रबंधन में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान करते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button