Azamgarh news:प्रयागराज धरना से घबराई सरकार,आजमगढ़ के युवा नेता आशुतोष चौधरी सहित दो नेता हाउस अरेस्ट

जनआवाज़ दबाने की कोशिश, प्रयागराज धरना से पहले आशुतोष चौधरी समेत दो नेता हाउस अरेस्ट

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन से घबराई सरकार, युवा नेता आशुतोष चौधरी को किया हाउस अरेस्ट

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रयागराज में आयोजित धरना-प्रदर्शन को विफल करने के उद्देश्य से सरकार के इशारे पर मेहनगर क्षेत्र के युवा एवं जुझारू समाजवादी नेता आशुतोष चौधरी तथा कुणाल मौर्य (जिलाध्यक्ष, छत्रसभा) को हाउस अरेस्ट किया जाना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। समाजवादी पार्टी इस दमनात्मक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है।युवा नेता आशुतोष चौधरी ने कहा कि सरकार समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत है। जनता की आवाज़ को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन सत्ता का यह दमन समाजवादी विचारधारा को कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अन्याय और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।फोन पर बातचीत के दौरान आशुतोष चौधरी ने बताया कि हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद उन्हें कोतवाली लाया गया, जहां खबर लिखे जाने तक दोनों समाजवादी नेताओं को बैठाकर रखा गया था।क्षेत्र में आशुतोष चौधरी अपनी सक्रियता, जनसेवा और संगठन के प्रति निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और जनहित के मुद्दों पर मुखर आवाज़ से सरकार बौखलाई हुई है। जनता भली-भांति समझ रही है कि समाजवादी पार्टी के सशक्त नेताओं को डराने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई से न तो पार्टी का मनोबल टूटेगा और न ही जनता के अधिकारों की लड़ाई रुकेगी।

इस संबंध में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर हवलदार यादव द्वारा रिसीव नहीं किया गया, जिससे उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button