Azamgarh news:कृषि महाविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
Freshers party organised in Agriculture College

रानी की सराय/आजमगढ़कृषि महाविद्यालय परिसर में नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेन्द्र कुमार सिंह और मुख्य अतिथि डॉ.संतोष कुमार सिंह का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया I कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की संस्कृतिक समिति के मार्गदर्शन में द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा किया गया l बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों ने कार्यक्रम में
बढ़-चढ़कर भाग लिया। नवागंतुक विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, गायन तथा कवितायें शामिल थी, जिनके माध्यम से छात्रों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया गया। जिसमें बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान सिंह को उनकी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास की प्रस्तुति के कारण मिस फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया, वहीं बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र दुर्गा प्रसाद को *मिस्टर फ्रेशर* का चुना गया। अधिष्ठाता महोदय के द्वारा दोनों विजेताओं को मंच पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता महोदय ने छात्रों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय की तरफ से उनका स्वागत किया और कहा कि फ्रेशर्स पार्टी जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे न केवल नए छात्रों को महाविद्यालय के वातावरण में घुलने-मिलने का अवसर मिलता है, बल्कि उनमें नेतृत्व, रचनात्मकता और आत्मविश्वास भी विकसित होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे l इस कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ रेनू गंगवार द्वारा दी गई I



