Azamgarh News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्ता शबनम गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के थाना कन्धरापुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रही अभियुक्ता शबनम पत्नी चन्दू को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्ता ग्राम अवती पहलवानपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ की निवासीनी है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता को आजमपुर चौराहे से करीब 200 मीटर आगे, बिलरियागंज मार्ग किनारे से रविवार को समय करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्ता अपने पति चन्दू के साथ मिलकर तंत्र–मंत्र व टोना–टोटका के नाम पर लोगों से धन उगाही करती थी। इसी गिरोह पर जुलाई 2025 में एक युवती को बहाने से बुलाकर छेड़खानी के बाद गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप है। मामले में पहले से ही हत्या व गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button