Azamgarh news :साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर फ्रॉड के ₹62,323/- की धनराशि 24 घंटे के अन्दर कराया वापस
साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर फ्रॉड के ₹62,323/- की धनराशि 24 घंटे के अन्दर कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़ पर दिनांक 14.12.2025 को आवेदक श्री दीपक कुमार राय निवासी कोतवाली आजमगढ़ द्वारा E-Challan APK File के माध्यम से हुए साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें उनके क्रेडिट कार्ड से फ्लिपकार्ट द्वारा ₹62,323/- की अनधिकृत खरीददारी की गई थी; शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर क्राइम थाना की टेक्निकल टीम ने फ्लिपकार्ट के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर उक्त खरीददारी निरस्त कराते हुए सम्पूर्ण धनराशि उसी दिन आवेदक के खाते में वापस करा दी जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



