Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कन्धरापुर वादी द्वारा थाना कन्धरापुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त चन्दू पुत्र फूलचन्द एवं उसकी पत्नी शबनम तंत्र–मंत्र/ओझाई का कार्य करते हैं। दिनांक 06/07.07.2025 की रात्रि लगभग 08:00 बजे, अभियुक्त चन्दू तंत्र–मंत्र करने के बहाने वादी की पुत्री को घर से बुलाकर ले गया। वहां अभियुक्त चन्दू, उसके दो सहयोगी एवं उसकी पत्नी शबनम ने मिलकर पीड़िता के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर तंत्र विद्या का हवाला देते हुए पीड़िता का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके उपरांत अभियुक्तगण मृत शरीर को छोड़कर फरार हो गए। उक्त घटना के संबंध में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 209/2025 धारा 103(1)/74/3(5) BNS पंजीकृत किया गया।
गैंग की आपराधिक गतिविधियां-अभियुक्त चन्दू पूर्व में दिहाड़ी मजदूरी करता था, परंतु धीरे-धीरे तंत्र–मंत्र, टोना–टोटका के नाम पर अपनी पत्नी शबनम के साथ मिलकर परेशान एवं मजबूर लोगों से धन उगाही करने लगा। इस गिरोह द्वारा पीड़ित महिलाओं व लड़कियों के साथ अभद्र व अनैतिक कृत्य किए जाते थे। शराब, मुर्गा, बकरा आदि का सेवन कर तंत्र–मंत्र के नाम पर पीड़ितों को भी जबरन शराब पिलाई जाती थी।इस गिरोह की आपराधिक सक्रियता जनपद स्तर पर थी तथा भय के कारण कोई भी इनके विरुद्ध शिकायत करने का साहस नहीं कर पा रहा था।
गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही-उक्त तथ्यों के आधार पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अभियुक्तगण के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई। दिनांक 14.12.2025 को थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 380/2025 धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्तगण वांछित चल रहे थे।
आज दिनांक 14.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्ता— शबनम पत्नी चन्दू, निवासी ग्राम अवती पहलवानपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 29 वर्ष को आजमपुर चौराहे से 200 मीटर दूर, बिलरियागंज मार्ग पर रोड के किनारे से समय 11:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



