अतरौलिया बाजार में सुरक्षा को लेकर पुलिस का सघन निरीक्षण
Intensive police inspection for security in Atraulia market

रिपोर्ट चन्द्रेश यादव
अतरौलिया (आजमगढ़)।पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर अतरौलिया थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने रविवार की शाम को अतरौलिया बाजार का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से स्वर्णकारों (सर्राफा) की दुकानों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना अध्यक्ष ने बाजार स्थित दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और उनकी कार्यशीलता को परखा। साथ ही व्यापारियों से बातचीत कर सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिया कि सभी कैमरे चालू रखें, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें। निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष ने बाजार में मौजूद लोगों से भी वर्तालाप किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त की जाएगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने स्पष्ट किया कि आमजन और व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।



