Azamgarh news :पारिवारिक परामर्श केन्द्र में तीन पत्रवाली में से एक में हुआ समझौता

पारिवारिक परामर्श केन्द्र में तीन पत्रवाली में से एक में हुआ समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मिशन शक्ति अभियान फेस–5.0के तहत आज दिनांक 15.12.2025 को परिवार परामर्श केन्द्र में कुल 03 पत्रावलियों में पक्षकारों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सुनवाई हेतु उपस्थित होने के लिए बुलाया गया।
उक्त सुनवाई में 02 पत्रावलियों में दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई, जबकि 01 पत्रावली में अथक प्रयास कर पक्षकारों के मध्य आपसी समझौता कराया गया।
समझौता कराए गए प्रकरण में आवेदिका थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ना किए जाने का आरोप लगाया गया था।
शेष प्रकरणों में पक्षकारों को अग्रिम सुनवाई की तिथि से अवगत कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button