Azamgarh news:गंभीरपुर में कानून का शिकंजा,उप निरीक्षक योगेश सरोज की सक्रियता से वांछित आरोपी जेल भेजा

The law tightens its grip in Gambhirpur, with the activeness of Sub-Inspector Yogesh Saroj, the wanted accused was sent to jail.

आजमगढ़ 15 दिसंबर:गंभीरपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में उप निरीक्षक योगेश कुमार सरोज ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में 12 दिसंबर 2025 को पुराने विवाद को लेकर सतिराम व रजई पक्ष के बीच जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में गंभीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप दुबे की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान उप निरीक्षक योगेश कुमार सरोज द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्र भ्रमण पर निकले उप निरीक्षक योगेश कुमार सरोज को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजू (40 वर्ष) पुत्र राजेंद्र, निवासी गंभीरपुर, मुसहर बस्ती रोड रानीपुर रजमो मोड़ पर मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक योगेश कुमार सरोज ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।उप निरीक्षक योगेश कुमार सरोज की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच पुलिस का भय और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।गौरतलब है कि जब से थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने थाना गंभीरपुर का कार्यभार संभाला है, तब से अपराधियों के खिलाफ निरंतर कठोर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गांव से लेकर बाजार तक आम जनता को जागरूक करने का अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button