Azamgarh News: आजमगढ़ में दिनदहाड़े लूट,सरिता यादव से सड़क पर लूट, पुलिस की तफ्तीश जारी

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आज़मगढ़। जनपद में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोरा मकबूलपुर निवासी सरिता पत्नी दिनेश यादव 15 दिसंबर को दोपहर लगभग 12 बजे सिविल लाइन स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालकर झोले में रखकर निकली थीं। झोले में पहले से 12 हजार रुपये नकद और कुछ आवश्यक कागजात भी मौजूद थे।बताया गया कि बैंक से निकलने के बाद जैसे ही सरिता रोडवेज के पास पहुंचीं, तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई घटना से पीड़िता घबरा गईं और तत्काल पुलिस को सूचना दी।पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।



