Azamgarh news:पड़ोसियों ने महिला की भूमि में जबरदस्ती नाली खोदी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Neighbours forcibly dug a drain on a woman's land, accusing the police of inaction.

आजमगढ़, 15 दिसंबर 2025: स्थानीय महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी छेदी कन्नौजिया और उनके परिवार ने उनके घर की भूमि में जबरदस्ती नाली खोदी और परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया।पीड़िता ने बताया कि उनके गाँव के छेदी कन्नौजिया पुत्र सुखदेव कन्नौजिया से भूमि विवाद वाद संख्या 902/24 दिवानी न्यायालय आजमगढ़ में विचाराधीन है। 11 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 5 बजे, छेदी कन्नौजिया, उनके रिश्तेदार और अन्य लोगों ने प्रार्थिनी की जमीन में नाली खोदना शुरू कर दिया। जब महिलाएँ विरोध करने लगीं, तो आरोपियों ने गालियाँ दीं और मारपीट की। इस दौरान छेदी कन्नौजिया ने प्रार्थिनी का मंगल सूत्र भी खींच लिया।प्रार्थिनी ने बताया कि उनके भतीजे विवेक मौर्य ने विरोध किया तो उन्हें पीटा गया और कपड़े फाड़ दिए गए। घटना का वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। भीड़ देख कर आरोपी फरार हो गए, लेकिन उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने घटना की सूचना उसी दिन मुबारकपुर थाना में दी, लेकिन उनका आरोप है कि SHO ने कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टा उन्हें धमकाया। प्रार्थिनी के पास मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है जिसमें धमकी दी गई है कि भविष्य में पुलिस बल भेजकर नाली व रास्ता बनवाया जाएगा।पीड़िता का परिवार भयभीत है और उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई की मांग की है।



