Azamgarh News: श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल, महराजगंज
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज स्थानीय नगर पंचायत में बुधवार को होने वाले श्री खाटू श्याम महोत्सव भजन संकीर्तन संध्या की निशान यात्रा मंगलवार की सुबह श्री श्याम लखदातार मित्र मण्डल महराजगंज की तरफ से निकाली गयी जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।
उक्त सांस्कृतिक आयोजन नगर पंचायत स्थित पुराना उप डाकघर के बगल में आयोजित है । जिसकी निशान यात्रा व श्री खाटू श्याम जी की भब्य झांकी कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर नगर के पुराना चौक, नया चौक, सहदेवगंज मोड़, थाना रोड होते हुए काली चौरा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई । यात्रा में प्रमुख रूप से छोटू गुप्ता, अंकित जायसवाल, प्रिंस सैनी, पवन गुप्ता, अजय गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, रामअवतार मद्धेशिया, आकाश मोदनवाल, गुड्डू मद्धेशिया, आकाश सैनी, शुभम मिश्रा , जैश विश्वकर्मा, अवनीश प्रजापति, किशन जायसवाल, अभिषेक जायसवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे ।



