Azamgarh News: मातृ शिशु महिला संगठन ने जिलाधिकारी को ट्रांसफर और एरियर सहित अन्य मांगों को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद में मंगलवार को मातृ शिशु महिला संगठन द्वारा जिलाधिकारी को ट्रांसफर और एरियर सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । वही मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु शासन से मांग की गई । संगठन के लोगों ने बताया कि एएनएम द्वारा अपने वर्तमान स्थली पर रहकर के भी खाली पड़े सब सेन्टर पर नियमित टीकाकरण किया जाता है उसके पश्चात भी हम लोग का स्थानान्तरण भी किया जा रहा है जिससे की टीकाकरण बाधित हो रहा है । जिससे हम लोगों को मानसिक रूप से प्रताणित किया जा रहा है । 2000 से 2800 ग्रेट पे का एरियर का भुगतान हर जिला में हो चुका है, लेकिन आजमगढ में एरियर का भुगतान के लिए हर सीएचसी पर पैसे की मांग की जा रही है । उसी की वजह से हम लोगों का भुगतान नहीं हो पा रहा है । हम सभी महिलाकर्ती को 10 वर्ष पूर्ण पर एचवी ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है इसमें भी धांधली होती जा रही है । सिनियर को छोड़कर जूनियर को एचवी के लिए भेजा जाता है । अगर हमारी मांगों को शासन द्वारा नहीं पूरा किया जाता है तो हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा । इस मौके पर जिला मंत्री सुशीला भारद्वाज, सुषमा, अंजुलता, अवनीश यादव, गीता देवी, अंतिमा शुक्ला, निधि राय आदि लोग मौजूद रहे।



