एसडीओ निखिल कुमार की कार्यकुशलता से विद्युत जागरूकता अभियान को मिली नई गति,करोड़ों की वसूली

एसडीओ निखिल कुमार के नेतृत्व में बिजली बिल राहत योजना से बढ़ी राजस्व वसूली,उपभोक्ताओं को मिला बड़ा लाभ

समर्पित अधिकारी की पहचान बने एसडीओ निखिल कुमार, अभियान को दिलाई सफलता

आजमगढ़।जनपद आजमगढ़ के विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर में मंगलवार को बिजली बिल जमा करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान किया। यह शिविर सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत लगाया गया, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को छूट का लाभ देकर राजस्व वसूली को बढ़ाना है।एसडीओ कार्यालय मोहम्मदपुर के नेतृत्व में यह अभियान न केवल उपकेंद्र स्तर पर बल्कि गांव-गांव जाकर भी प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। इस पूरे अभियान की सराहनीय कमान संभाल रहे एसडीओ निखिल कुमार ने बताया कि खंड विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर के अंतर्गत कुल 18,906 उपभोक्ता छूट की श्रेणी में आते हैं, जिनमें से अब तक 1,785 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लिया है। इस अभियान के माध्यम से अब तक कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की राजस्व वसूली की जा चुकी है।उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 40 प्रतिशत उपभोक्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि अभी तक लगभग 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही इसका लाभ उठाया है।

आंकड़ों की जानकारी देते हुए एसडीओ निखिल कुमार ने बताया कि

विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर में 657 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर लगभग 80 लाख रुपये,

विद्युत उपकेंद्र ठेकमा में 531 उपभोक्ताओं ने लगभग 40 लाख रुपये,

तथा विद्युत उपकेंद्र बरदह के अंतर्गत 557 उपभोक्ताओं ने करीब 41 लाख रुपये का भुगतान किया है।

एसडीओ निखिल कुमार के कुशल नेतृत्व में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत जागरूकता अभियान भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है। मुनादी, प्रचार-प्रसार और प्रत्यक्ष संपर्क के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे समय रहते छूट का लाभ उठा सकें।उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक उपभोक्ता 31 दिसंबर से पहले अपना पंजीकरण कराएं, ताकि प्रथम चरण में ही अधिकतम छूट का लाभ मिल सके। उपभोक्ताओं के हित में चलाई जा रही यह योजना एसडीओ निखिल कुमार की सक्रियता, कार्यकुशलता और जनहितकारी सोच को दर्शाती है, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button