Azamgarh news :ZFD के तहत रिफ्लेक्टर टेप अभियान का हुआ आयोजन

ZFD के तहत रिफ्लेक्टर टेप अभियान का हुआ आयोजन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
शासन के निर्देशानुसार संचालित ZFD (Zero Fatality Drive) कार्यक्रम के अंतर्गत कोहरा एवं रात्रि में कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.12.2025 को सठियांव चीनी मील परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार, क्षेत्राधिकारी श्रीमती आस्था जयसवाल, प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर एवं यातायात पुलिस द्वारा चीनी मील पर आने वाले वाहनों (विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रॉली) पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, जिससे कोहरे एवं रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाई जा सके।
कार्यक्रम के दौरान चीनी मील में आने वाले किसानों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, रिफ्लेक्टर टेप व लाइट के प्रयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में जागरूक किया गया।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ZFD कार्यक्रम के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता अभियान लगातार चलाये जायेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button