Azamgarh news :गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बरदह थाना अंतर्गत हजारेमलपुर ग्राम निवासी सोनू सरोज पुत्र सुभाष सरोज द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि उनके पिता सुभाष सरोज द्वारा कुछ धनराशि राहुल गौतम पुत्र आधार गौतम, निवासी शेखपुर उर्फ पठानपुर को दी गई थी। दिनांक 09.12.2025 को सायं लगभग 08.00 बजे उक्त धनराशि की मांग करने हेतु वादी के पिता राहुल के घर गए थे, जहाँ राहुल पुत्र रामआधार, पवन पुत्र राजिन्दर एवं नन्हू पुत्र लालचन्द, सभी निवासी शेखपुर उर्फ पठानपुर द्वारा शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 395/25 धारा 3(5), 103(1) बीएनएस बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर धारा 103(1) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
आज उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव मय हमराह द्वारा अभियुक्त राहुल पुत्र रामआधार, निवासी ग्राम शेखपुर उर्फ पठानपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को समय लगभग 10.15 बजे नरवे नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button