Azamgarh news :युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जहानागंज पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 351/25, धारा 137(2), 87 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उ0नि0 ओमप्रकाश यादव द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
आज बुधवार को उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामित/वांछित अभियुक्त लगंडा बाबा के पास मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गई तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 11.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



