Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का सुबह-सुबह मौत का तांडव, इको कार के उड़े परखच्चे

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (NH-254) पर मंगलवार भोर करीब 4 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में इको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेरठ जिले के थाना सरधना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी लोग इको कार से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर चल रहे एक ट्रक में इको कार तेज रफ्तार से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। दुर्घटना में एक्स (पुत्र विशेष), विशेष (पुत्र ओमवीर) तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, गंभीर रूप से घायल डोली (पत्नी विशेष), अंशिका (पुत्री विशेष), कार्तिक (पुत्र विशेष) और सत्या (अज्ञात चालक) को मुबारकपुर थाना पुलिस द्वारा जिला मंडलीय चिकित्सालय, आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button