Azamgarh News: कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के चलते आज़मगढ़ में स्कूलों का समय बदला

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आज़मगढ़ जनपद में पिछले दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचासंचालितसभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, मान्यता प्राप्त मदरसा एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों का नियमित संचालन समय प्रातः 9.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक था। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अब जनपद के सभी विद्यालय प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह आदेश विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे बच्चों एवं शिक्षकों की सुरक्षा बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button