आजमगढ़ में ठंड से बचाव को लेकर प्रशासन सक्रिय,जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने वृद्धजनों को बांटे कंबल, ठंड से मिली राहत

वृद्धजनों व जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण व अलाव की समुचित व्यवस्था

आजमगढ़।कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासन की संवेदनशील पहल एक बार फिर देखने को मिली।शुक्रवार को निजामाबाद तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा अंबरपुर स्थित वृद्ध आश्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा वृद्धजनों को निःशुल्क कंबल वितरित किए गए तथा अलाव की समुचित व्यवस्था कराई गई।इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष शीत ऋतु के दौरान प्रशासन द्वारा जनहित में अलाव जलाने और जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में आज वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

शीतलहर के बीच प्रशासन बना सहारा, वृद्ध आश्रम में बांटे गए कंबल

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी आजमगढ़ जिले की सभी तहसीलों के लिए कंबल एवं अलाव की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो और आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कंबल वितरण एवं अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।कार्यक्रम के दौरान निजामाबाद के उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने भी व्यवस्थाओं की निगरानी की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धजनों एवं बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखा जाए। उनकी सक्रिय भूमिका और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण की स्थानीय लोगों ने सराहना की।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, तहसीलदार चमन सिंह राना सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वृद्ध आश्रम के प्रबंधक श्याम पांडे ने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं समस्त प्रशासनिक टीम का आभार व्यक्त किया।प्रशासन की इस पहल से वृद्धजनों के चेहरे पर संतोष और राहत साफ झलकती नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button