आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: गोमांस तस्कर अशहद घायल हालत में गिरफ्तार, अवैध असलहा व प्रतिबंधित मांस बरामद

पुलिस पर फायरिंग करने वाला गोमांस तस्कर मुठभेड़ में घायल, चार पहिया वाहन समेत भारी बरामदगी

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में गोमांस तस्करी करने वाला शातिर अपराधी घायल/गिरफ्तार, अवैध असलहा, प्रतिबंधित मांस एवं घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद, अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से चोरी व गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी श्री अनिल कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 19.12.2025 को थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 01 गोतस्कर अशहद पुत्र नौशाद, निवासी चांदपार, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को समय लगभग 13:35 बजे थाना जीयनपुर क्षेत्रान्तर्गत केशवपुर (वन विभाग कार्यालय के पास) पुलिस चेकिंग के दौरान अभियुक्त आजमगढ़ की ओर से जीयनपुर की ओर जा रहा था।

पुलिस को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया तथा पुलिस पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे तत्काल पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।घायल अभियुक्त की पहचान अशहद पुत्र नौशाद, निवासी चांदपार, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई।पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ग्राम के सिवान/एकांत स्थानों में गोवंश का अवैध रूप से वध करता था। वध के उपरान्त प्रतिबंधित मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर चार पहिया वाहन के माध्यम से चोरी-छिपे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर फुटकर में बिक्री करता था, ताकि किसी को संदेह न हो। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि वह पुलिस की नजर से बचने के लिए स्थान व समय बदल-बदलकर बिक्री करता था तथा ग्राहकों से नकद धनराशि प्राप्त करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button