Azamgarh news:दहेज उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

Azamgarh today news

आजमगढ़ जिले के बरदह थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,को थाना बरदह पर प्राप्त प्रार्थना पत्र में आवेदिका थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी बहन को विपक्षीगणों द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किए जाने, जिससे विवश होकर पीड़िता द्वारा आत्महत्या कर लेने का आरोप लगाया गया। जिसके आधार पर उक्त प्रकरण में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 369/25 धारा 108 बीएनएस बनाम,दुर्ग विजय सिंह पुत्र बजरंग बहादुर सिंह,माधुरी पत्नी बजरंग बहादुर सिंह, रक्षा सिंह पुत्री बजरंग बहादुर सिंह,निवासीगण ग्राम सरावां, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। शुक्रवार को उपनिरीक्षक रितेश खरवार मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त दुर्ग विजय सिंह उर्फ बब्लू पुत्र बजरंग बहादुर सिंह, निवासी ग्राम सरावां, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को भीरा मोड़ से समय 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button