Azamgarh news:पुलिस की पाठशाला में एसपी डॉ. अनिल कुमार की सराहनीय जागरूकता मुहिम
छात्र-छात्राओं के लिए डॉ. अनिल कुमार का सुरक्षा और समर्थन संदेश

आजमगढ़ के चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेलइसा में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग हमेशा सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने फेक आईडी और ऑनलाइन उत्पीड़न जैसी बढ़ती घटनाओं पर विशेष ध्यान दिलाते हुए बताया कि ऐसी स्थिति में डरने की जरूरत नहीं है और पुलिस हर समय उनके साथ है।
छात्र-छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं, जिसमें फेक आईडी से परेशान होना और स्कूल-कॉलेज आते-जाते छेड़छाड़ जैसी परेशानियां शामिल थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं का सरल, संवेदनशील और प्रभावी समाधान प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और एंटी रोमियो स्क्वाड जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपात सेवा 112, महिला सहायता नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई।लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। विद्यालय प्रबंधन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का गरिमापूर्ण स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या ने की और संचालन शिक्षिका द्वारा किया गया।डॉ. अनिल कुमार की संवेदनशीलता और कड़ी मेहनत से छात्र-छात्राओं का विश्वास बढ़ा है और आजमगढ़ पुलिस ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार बच्चों की सुरक्षा, विश्वास और सतर्कता सुनिश्चित करती रहेगी।



