Azamgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मिलिट्री जवान गंभीर रूप से घायल

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्टी गांव निवासी मुरलीधर यादव (उम्र लगभग 26 वर्ष) पुत्र श्रवण यादव बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरलीधर यादव किसी कार्य से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से आजमगढ़ शहर आए थे। देर रात घर लौटते समय हाफिजपुर स्थित दानिश हॉस्पिटल से करीब 100 मीटर की दूरी पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मुरलीधर यादव सड़क पर गंभीर हालत में पड़े मिले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही परिजनों को भी सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों द्वारा घायल को जनपद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि मुरलीधर यादव भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात हैं और छुट्टी लेकर घर आए हुए थे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button